Search

 
 
 

किरीबुरू : राजाबेड़ा गांव का आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर, मासूमों पर मौत का साया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत के राजाबेड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है. यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है. राजाबेड़ा के मुंडा जामदेव चाम्पिया व गुरा चाम्पिया ने बताया की उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र काफी जर्जर हो गया है. मासूम डर के साये में पढ़ने को विविश थे. आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को जहां-तहां ले जाकर पढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के आसपास बच्चे भी निरंतर खेलते रहते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-should-not-show-off-work-only-then-they-will-be-able-to-win-the-summer-of-2024-rajesh-thakur/">जमशेदपुर

: कार्यकर्ता दिखावा नहीं, काम करें तभी 2024 का समर जीत पाएंगे : राजेश ठाकुर

बच्चे हो सकते है घायल

इससे इस बात का खतरा हमेशा बना रहता है कि कभी अगर यह केन्द्र धाराशायी हुआ तो बच्चे इसके शिकार हो सकते हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस जर्जर भवन को गिरा नया भवन बनाकर इसका लाभ ग्रामीणों को दिलाया जाये. मुंडा ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप स्थित चापाकल भी वर्षों से खराब है. इससे बच्चों व आसपास के ग्रामीणों के सामने भी पेयजल का संकट गहराया हुआ है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-151-applications-for-phd-in-womens-university-entrance-exam-on-june-25/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए आये151 आवेदन, प्रवेश परीक्षा 25 जून को
[wpse_comments_template] फोटोः-  व पास का खराब चापाकल की तस्वीर।
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही