Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : अवैध पानी कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : हिलटॉप के एनी कैम्प के ग्रामीणों ने पानी कनेक्शन काटे जाने के विरोध में गुरुवार की रात सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की वजह से सेल खदान से लेकर किरीबुरू जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. अगर सड़क जाम नहीं हटा तो किरीबुरू खदान में तृतीय पाली ड्यूटी जाने वाले तथा द्वितीय पाली से ड्यूटी कर वापस आने वाले सेलकर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. बताया जा रहा है कि हिलटॉप स्थित सेल का आवासीय क्षेत्र जहां सीआईएसएफ के जवान रहते हैं, उस क्षेत्र से एनी कैंप के लोग अवैध तरीके से पानी का कनेक्शन लेकर अपनी बस्ती में ले गये थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fierce-fire-in-bansal-electric-bike-showroom-loss-of-crores-likely/">आदित्यपुर

: बंसल इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की संभावना

वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांगhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kiriburu-road-jaam-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अवैध कनेक्शन लेने की वजह से सीआईएसएफ जवानों के आवास तक ठीक से पानी नहीं पहुंच रहा था. दूसरी मंजिल की पानी टंकी में सप्लाई पानी नहीं पहुंच रहा था. इसकी शिकायत सीआईएसएफ ने किरीबुरु प्रबंधन के सिविल विभाग से की थी. शिकायत के बाद सिविल विभाग ने अवैध पानी कनेक्शन को काट दिया, जिससे एनी कैंप के लोगों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया. ग्रामीण अब पहले जैसा पानी कनेक्शन जोड़ने अथवा वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही