Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल के दुआरगुई नाला के दलदल में फंस कर एक पशु की मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि टीएसएलपीएल खदान से पूर्व में बहकर आयी फाइन्स (लौह चूर्ण) से नाला दलदल में तब्दील हो गई है. इससे मिट्टी में फंस कर तितलीघाट के ग्रामीण गलाय चाम्पिया के बैल की मृत्यु हो गई. बाद में ग्रामीणों के प्रयास से मृत बैल को दलदल से बाहर निकाला गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-action-will-be-taken-on-buildings-that-do-not-do-rain-water-harvesting/">आदित्यपुर
: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराने वाले भवनों पर होगी कार्रवाई
: सुषमा कुमारी बनी गम्हरिया थाना प्रभारी [wpse_comments_template]
: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराने वाले भवनों पर होगी कार्रवाई
टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग
मृत बैल के मालिक गलाय चाम्पिया ने बताया की वह काफी गरीब है. बैल के सहारे वह खेती का कार्य करता था. लेकिन बैल की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी खेती कार्य प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि यह घटना टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन की गलतियों की वजह से हुई है. ऐसी स्थिति में टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन या तो हमें मुआवजा दे या फिर मृत बैल के बदले दूसरा कोई बैल खरीद कर दे, ताकि वह पुनः खेती प्रारम्भ कर आजीविका चला सके. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sushma-kumari-became-gamharia-police-station-in-charge/">आदित्यपुर: सुषमा कुमारी बनी गम्हरिया थाना प्रभारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment