Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : रेलवे कॉलोनी में करंट की चपेट में आने से पशु की मौत

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु टाउनशिप के रेलवे कॉलोनी स्थित करंट प्रवाहित बिजली खंभे के संपर्क में आने से एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से उक्त कॉलोनी में रहने वाले सेलकर्मियों व लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से फिलहाल उक्त क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी गई है. सेलकर्मियों ने बताया कि इस घटना की मुख्य वजह सेल की बिजली खंभे से भारी संख्या में अवैध हुकिंग कर विभिन्न बस्तियों में अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन लिया जाना है. यह अवैध हुकिंग का बिजली तार कटकर लोहे के बिजली खंभे से सट गया है. इस कारण पूरे खंभे में करंट प्रवाहित हो रही है. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-jmm-leader-took-the-paralyzed-patient-to-the-hospital-financial-help/">बंदगांव

: लकवाग्रस्त मरीज को झामुमो नेता ने पहुंचाया अस्पताल, की आर्थिक मदद 

ऐसी दुर्घटना को रोके सेल प्रबंधन

एक महिला ने बताया कि वह पोल के आसपास हरी झाड़ियों की वह साफ-सफाई कर रही थी, तो उनमें भी करंट आ रहा था. इससे कभी भी बच्चे या आम लोगों की मौत करंट लगने से हो सकती है. लोगों ने कहा कि सेल प्रबंधन ऐसी दुर्घटना को रोके. यदि किसी की जान गई तो सेल प्रबंधन पर हत्या का मामला दर्ज कराया जायेगा. सेल प्रबंधन पूरे सिस्टम व सुरक्षित नियमों को अपनाकर या तो उक्त बस्तियों को बिजली कनेक्शन दे या फिर ऐसी घटना को रोकने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-bed-in-kolhan-university-depicted-jharkhandi-culture-on-the-walls-in-painting-competition/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में बीएड के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में दीवारों पर झारखंडी संस्कृति को दर्शाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही