Search

 
 
 

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु अंतर विभागीय एथलीट प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन बने अनमोल आशीष

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में 3 अप्रैल को आयोजित अंतर विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता के ओवर ऑल चैम्पियन इलेक्ट्रिकल के अनमोल आशीष धान बने. इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अमर ज्योति दास, निरंजन सुंडी, विक्की सिंह. 200 मीटर दौड़ में अनमोल आशीष धान, विक्की सिंह, लाखो धनवार. 400 मीटर दौड़ में अनमोल आशीष धान, प्रवीण केरकेट्टा, रौशन प्रदीप सुरीन. 800 मीटर दौड़ में स्वप्न बउलिया, इन्द्रजीत पूर्ति, विष्णु चन्द्र पान. 1500 मीटर दौड़ में विष्णु चन्द्र पान, इन्द्रजीत पूर्ति, स्वप्न बाउलिया. 4×100 मीटर रिल्ले दौड़ में माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, जेनरल. लॉन्ग जम्प में अनमोल आशीष धान, प्रवीण केरकेट्टा, अमर ज्योति दास. हाई जम्प में संजय बेहरा, महेन्द्र नाथ, अरुण कुमार. जैवलीन थ्रो में अजय कुमार नाग, बीरबल गुडि़या, डीसी परीडा. शॉट-पूट थ्रो में एकेके रेड्डी, डीसी परीडा, लखिन्द्र गुंडुवा क्रमशः प्रदम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-twenty-four-guard-akhand-harinam-yagya-begins-with-grand-kalshayatra/">सिमडेगा

: भव्य कलशयात्रा के साथ चौबीस प्रहरी अखंड हरिनाम यज्ञ की शुरूआत

खेल से शारीरिक व मानसिक रूप से कर्मी रहेंगे स्वस्थ्य

अपने संबोधन में सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता सेलकर्मियों के जीवन से तनाव को खत्म करने, शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने, स्वस्थ रखने का काम करेगा. खेल-कूद करने वाले लोग हमेशा फिट रहते हैं. कर्मी शारीरिक व मानसिक रूप से फीट रहेंगे तो वह दुगने उत्साह से तनाव मुक्त होकर कार्य करेंगे, जिससे कंपनी का उत्पादन बढे़गा. खेलों के निरंतर आयोजन से वह पूरे वर्ष अपने काम के बाद मैदान में दिखेंगे. इस दौरान महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक केबी थापा, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, अवधेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार, डीसी परीडा, पियूष गोप, श्याम लाल पूर्ति, नरेन्द्र सिंह, बीरबल गुडि़या, एन एन घटवारी, अफताब आलम, कुलदीप सिंह, जिगिल सिंह, अजय नाग, जुबेर, निरंजन शाह, एयू नायक, कमल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही