Kiriburu (Shalesh Singh) : टाटा स्टील, ओएमक्यू डिवीजन द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 32वां वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी गुरुवार को नोवामुंडी एमई स्कूल ग्राउंड में शुरू हुआ. प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीबी सुंदर रमम व सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित वाइस प्रेसिडेंट (रॉ. मटेरियल्स), टाटा स्टील के डीबी सैलजा रमम, सुरभि भटनागर, अतुल भटनागर, जेनरल मैनेजर (ओएमक्यू), टाटा स्टील और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर किया. नोवामुंडी टाउनशिप के निवासियों, स्थानीय किसानों और संगठनों ने विभिन्न फूलों और सब्जियों का स्टॉल प्रदर्शनी में लगाया, जबकि संस्थागत प्रदर्शन और व्यक्तिगत श्रेणियों के तहत कुल 38 स्टॉल लगाए गए. जिंदल स्टील एंड पावर और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) जैसी कंपनियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-crowd-gathered-in-the-blood-donation-camp-of-red-cross-and-womens-welfare-committee/">बहरागोड़ा
: रेड क्रॉस व महिला कल्याण समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़
: सर्कस मैदान में 21 जनवरी को लगेगा विराट टुसू मेला
: रेड क्रॉस व महिला कल्याण समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़
रंगोली प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा
रंग-बिरंगे गमलों में तरह-तरह के फूलों को अलग-अलग आकार में सजाया गया, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा. कोविड के कारण दो साल के बाद आयोजित इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का प्रमाण सभी उम्र के लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति से मिल रही है. रंगोली प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. ज्यादातर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न प्रखंडों के किसानों ने जैविक फूलगोभी, हरी मटर, गोभी, ब्रोकली, मशरूम, शिमला मिर्च और टमाटर बेचकर अच्छा कारोबार किया. टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) से जुड़े किसानों और स्थानीय समूहों ने भी अपनी कलाकृतियों और लाह निर्मित कार्यों को प्रदर्शित कर आगंतुकों का दिल जीत लिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-virat-tusu-fair-will-be-held-in-circus-maidan-on-january-21/">घाटशिला: सर्कस मैदान में 21 जनवरी को लगेगा विराट टुसू मेला
Leave a Comment