Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : अंशिका ने लखनऊ में खेलो इंडिया तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

Kiriburu (Shailesh Singh) : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित तीसरा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता- 2023 के फाइनल मुकाबले में अंशिका कुमारी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है. उसने गुजरात की भार्गवी को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है. अंशिका कुमारी सिंह सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की युवा एवं होनहार तीरंदाज है. वह उक्त प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थी. अंशिका की इस सफलता पर किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह सेल की जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, एकलव्य आर्चरी अकादमी के कोच राजेन्द्र गुईया समेत शहर की तमाम जनता एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर में इस खबर के बाद हर्ष व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-youth-dies-in-road-accident-family-is-in-bad-condition-by-crying/">चौपारण

: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
उक्त प्रतियोगिता 25 मई से प्रारम्भ हुई थी. 2 जून की सुबह फाइनल हुआ, जिसमें अंशिका ने स्वर्ण पदक जीता. अंशिका ने मई में मथुरा में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था. इससे पहले अंशिका ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत एवं टीम वर्ग के फाइनल मुकाबले में दो रजत पदक जीता था. अंशिका के आगमन पर शहर के खेल प्रेमी भव्य स्वागत की तैयारी में लगे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही