Shailesh Singh Kiriburu: भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कुख्यात नक्सली मोछू उर्फ मेहनत के नाम पर सारंडा के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा "कम्युनिस्ट भाकपा मायोवादी छोटानागपुर" के लेटर पैड पर कारोबारियों को धमकी भरा पत्र जारी कर लेवी अथवा पैसों की मांग की जा रही है. ऐसे पत्र पाकर कारोबारी दहशत में हैं. हालांकि पत्र को देखकर यह साफ प्रतीत हो रहा है कि यह माओवादी संगठन का नहीं बल्कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा नक्सलियों के नाम पर पैसा उगाही करने का एक शार्टकट रास्ता है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-lakh-fraudster-arrested-in-the-name-of-getting-a-car-in-bagbera/">जमशेदपुर
: बागबेड़ा में कार दिलाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी करनेवाला गिरफ्तार
जमशेदपुर: कोल्हान में दिखने लगा असानी तूफान का प्रभाव, जमशेदपुर में बारिश शुरू [wpse_comments_template]
: बागबेड़ा में कार दिलाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी करनेवाला गिरफ्तार
भंग हो चुकी है दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमिटी
उल्लेखनीय है कि पहले सारंडा, कोल्हान, पोडा़हाट आदि जंगलों समेत ओडिसा व झारखंड के कई जिलों को मिलाकर भाकपा माओवादी ने दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमिटी एवं सिर्फ सारंडा के लिये सारंडा सब जोनल कमिटी बनाई थी. लेकिन बीते कुछ वर्षों से दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमिटी को भंग कर उसके जगह दक्षिणी जोनल कमिटी बनाई गई है. भाकपा माओवादी के नाम पर व्यवसायियों को जो पत्र दिया जा रहा है वह कम्युनिस्ट भाकपा मायोवादी छोटानागपुर के नाम से दिया जा रहा है.लेटर पैड पर लिखे "मायोवादी" शब्द से शक गहराया
इस लेटर पैड पर लिखा "मायोवादी" शब्द अपने आप में बडा़ सवाल खडा़ कर रहा है. क्योंकि नक्सली अपने पैड पर "माओवादी" लिखते हैं. इसके अलावे लेटर पैड पर जो धमकी भरा शब्द लिखा गया है, उसमें भारी त्रुटि है. अर्थात यह कोई अशिक्षित ग्रामीण द्वारा लिखा गया प्रतीत होता है. माओवादी नक्सली कभी भी लेवी संबंधित जारी लेटर पैड पर सजाये मौत, मौत, मौत का उल्लेख नहीं करता है.कुछ माह पहले भी पकड़े गए थे ऐसे असामाजिक तत्व
कुछ माह पूर्व ही बड़ाजामदा आदि क्षेत्र के कारोबारियों को पीएलएफआई नक्सली संगठन के नाम पर एक असामाजिक संगठित गिरोह द्वारा लेटर भेज पैसों की मांग की जा रही थी. इसका उद्भेदन कर पुलिस ने असामाजिक तत्वों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर किया था. इस मामले में भी सारंडा क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के ही शामिल होने की बात कही जा रही है जो कुख्यात नक्सली मोछू के नाम पर लेवी की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: मौसम">https://lagatar.in/weather-jamshedpur-effect-of-storm-started-in-kolhan-rain-started-in-jamshedpur/">मौसमजमशेदपुर: कोल्हान में दिखने लगा असानी तूफान का प्रभाव, जमशेदपुर में बारिश शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment