Search

 
 
 

Kiriburu : परेशान ग्रामीणों की गुहार, बिजली नहीं देकर क्या जान लेगी सरकार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के ग्रामीण पिछले तीन-चार दिनों से बिजली की भारी कटौती से परेशान हैं. एक तरफ सारंडा समेत पूरे देश में लू का भारी प्रकोप व कहर जारी है. लू से प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों लोगों की मौतें हो रही है. आपदा प्रबंधन एवं आईएमडी विभाग, रांची लगातार लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताते हुये सतर्क रहने, धूप में नहीं जाने, पानी पीते रहने, सिर ढंक कर रहने का आग्रह कर रहा है. वहीं बिजली विभाग दिन-रात भारी पैमाने पर बिजली काटकर जले पर नमक छिड़क रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur:">https://lagatar.in/jamshedpur-three-including-two-children-died-after-being-hit-by-a-goods-train-near-govindpur-halt/">Jamshedpur:

गोविंदपुर हाल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर दो बच्चे समेत तीन की मौत

हर पांच मिनट पर काट दी जाती है बिजली

छोटानागरा के मुंडा बिनोद बारीक एवं सुशेन गोप ने बताया की हमारे गांव समेत सारंडा के प्रायः गांवों में पिछले 3-4 दिनों से हर पांच मिनट पर बिजली काट दी जा रही है. बीती रात साढे़ ग्यारह बजे से बिजली कटी है जो सुबह लगभग सात बजे तक नहीं आयी है. रात-दिन मिलाकर 3-4 घंटे हीं बिजली मिल पा रही है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-jhinkara-falls-becomes-den-of-drunkards-tourists-worried/">Kiriburu

: झिंकरा फॉल बना शराबियों का अड्डा, पर्यटक परेशान

दिन में लू लगने व रात में सांप का खतरा

बिजली के अभाव में इस भीषण गर्मी में घर के अंदर रहना मुश्किल है. दिन में बाहर निकलते हैं तो चेहरा झुलसा देने वाली गर्मी से लू लगने व मौत का खतरा बना रहता है. रात के समय घर के बाहर सोने पर विषैले सांपों को काटने का खतरा है. क्योंकि सारंडा का प्रायः गांव जंगल से घिरा है. बीते दिनों छोटानागरा का एक युवक की सांप काटने से मौत हो गई. ऐसे में हम ग्रामीण जायें तो कहां जायें. सरकार व बिजली विभाग हम ग्रामीणों को भीषण गर्मी से मुक्ति दिलाने के लिये पहले जैसी बिजली सुविधा उपलब्ध कराये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही