Search

 
 
 

किरीबुरू : पीस कमेटी की बैठक में होली व शब-ए-बारात शांति व सौहार्द के साथ मानाने की अपील

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : होली एवं शब-ए-बारात को लेकर किरीबुरू थाना प्रांगण में बुधवार को एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में इंस्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के साथ समिति के सदस्य उपस्थित थे.इसमें एसडीपीओ ने सभी को होली और शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देते हुये सभी से आपसी भाईचारे, हर्षोउल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से पर्व-त्यौहार मनाने की अपील की. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, अफवाहों की जानकारी अविलंब पुलिस को देने, जबरन किसी को रंग नहीं लगाने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, नशा का सेवन नहीं करने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील लोगों से की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-expressed-their-displeasure-in-the-block-office-for-not-getting-ration/">चक्रधरपुर

: राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में जताई नाराजगी

पानी व चिकित्सा सुविधा को लेकर हुई चर्चा

शांति समिति के सदस्यों ने होली के दिन दो बार पेयजल की आपूर्ति सेल प्रबंधन से करवाने, सेल अस्पताल में एम्बुलेंस व इमरजेंसी सेवा 24 घंटे बहाल रखने की मांग की. इस बैठक में सेल अस्पताल के चिकित्सक डॉ एमएस दास, पंसस मुक्ता मुंडू, दीपक ठाकुर, संतोष प्रसाद, अबरार अहमद, आलम अंसारी, धर्मेन्द्र झा, उप मुखिया शमशाद आलम, उप मुखिया इरशाद आलम, कनक मिश्रा, चंदा देवी, रेश्मा कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही