Search

 
 
 

किरीबुरु : तीरंदाजी प्रशिक्षक चंद्रशेखर ओलंपिक के लिए तैयार कर रहे युवा खिलाड़ी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु निवासी एक प्रतिभावान खिलाड़ी सह बंगाल आर्चरी अकादमी झाड़ग्राम के युवा तीरंदाज जुएल सरकार ने तीसरे एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में (एनआरएटी) क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इसका आयोजन महाराष्ट्र के अमरावती में 27 जून से हो रहा है. छह जुलाई को यह संपन्न होगा. जुएल ने जूनियर रिकर्व श्रेणी में एलिमिनेशन राउंड में प्रथम स्थान (स्वर्ण) पदक प्राप्त किया था. जुएल के मुख्य प्रशिक्षक चंद्रशेखर लागुरी हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jms-meeting-with-sail-management-will-start-today-in-bokaro/">किरीबुरु

: सेल प्रबंधन के साथ झामसंसं की बैठक बोकारो में आज होगी शुरू
जुएल सरकार की इस सफलता के पीछे उनके कोच चंद्रशेखर लागुरी की कड़ी मेहनत, बेहतर शिक्षा व रणनीति है. कोच चंद्रशेखर लागुरी की इस सफलता से किरीबुरु के युवाओं और उनके दोस्तों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों में खुशी है. चंद्रशेखर लागुरी के किरीबुरु निवासी भाई गोपी लागुरी ने लगातार न्यूज से बातचीत में कहा कि मेरा भाई काफी परिश्रमी है और वह आने वाले समय में युवा खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तराश कर एक दिन ओलम्पिक पदक भारत को दिलाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही