Search

 
 
 

किरीबुरू : झारखंड आर्चरी टीम की प्रशिक्षण कैंप पहुंचे अर्जुन मुंडा, खिलाड़ियों को दिये तिरंदाजी कीट

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुजरात में होने वाली 36वें नेशनल गेम्स में भाग लेने से पूर्व जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित झारखण्ड आर्चरी टीम की प्रशिक्षण कैंप में शामिल खिलाड़ियों से मुलाकात करने 25 सितम्बर को केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे. उन्होंने झारखंड आर्चरी टीम की तमाम खिलाड़ियों से मुलाकात कर बेहतर प्रदर्शन एवं स्वर्ण पदक जितने की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने सारे खिलाड़ियों को तिरंदाजी से जुड़ी कीट प्रदान की. [caption id="attachment_429692" align="aligncenter" width="630"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Kiriburu-National-Games-1.jpg"

alt="" width="630" height="424" /> कोच राजेन्द्र गुईया को कीट देते अर्जुन मुंडा.[/caption]
इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bdo-inspected-the-special-camp-organized-in-the-polling-stations/">लातेहार

:  बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों में आयेाजित विशेष शिविर का निरीक्षण

28 सितम्बर को रांची से गुजरात के लिए रवाना होगी टीम

इस अवसर पर सेल के किरीबुरू खदान प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की युवा तिरंदाज अंशिका सिंह, जिसका चयन नेशनल गेम्स के लिये झारखंड टीम से हुआ है, उनसे एवं उनके कोच राजेन्द्र गुईया से भी अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की. कोच राजेन्द्र गुईया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड आर्चरी टीम के 24 सदस्यीय दल जिसमें कोच एवं मैनेजर भी शामिल हैं वह 27 सितम्बर को ट्रेन से गुजरात के लिए रवाना होने वाले थे. लेकिन बंदी के मद्देनजर ट्रेन की स्थिति को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सारे खिलाड़ियों को 28 सितम्बर को हवाई जहाज द्वारा राँची से भेजने की व्यवस्था की है. उनके अचानक कैंप में आकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने से तमाम खिलाड़ी खुश हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही