Search

 
 
 

किरीबुरु : मानसून के दस्तक देते ही किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मानसून के दस्तक और 24 जून की मूसलाधार वर्षा के साथ सारंडा के किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर ने कोहरे की चादर ओढ ली है. घने कोहरे की वजह से 20 मीटर दूर तक के लोगों को दिखना मुश्किल हो रहा है, जिसके कारण लोग दिन में भी वाहन की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं. यह शहर झारखंड-उड़ीसा का एक मात्र ऐसा शहर है जहां ठंड के मौसम के बजाये हल्की वर्षा मात्र या बरसात के मौसम में इस तरह से घना कोहरा हो जाता है. [caption id="attachment_339821" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/kiriburu-monsoon-.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> किरीबुरु में होती तेज वर्षा.[/caption] [caption id="attachment_339823" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/kiriburu-monsoon-1.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> कोहरे के बीच लाईट जलाकर गुजरते वाहन.[/caption] इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/nadeem-injured-in-ranchi-violence-sent-by-air-ambulance-to-delhi-admitted-to-medanta/">रांची

हिंसा में घायल नदीम एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, मेदांता में भर्ती

मौसम के मिजाज से मिनी शिमला और कश्मीर बना किरीबुरु

यहां की ठंड व खूबसूरत नजारे को देख लोग किरीबुरु को मिनी शिमला और कश्मीर भी कहते हैं. समुद्र तल से लगभग तीन हजार फीट ऊंचे इस शहर में वर्षा के दौरान लोग बादलों को काफी करीब से गुजरते देखते हैं. हालांकि, अपने इसी मौसम के मिजाज के कारण बारिश के मौसम में यहां रहने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़े :  रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-ddc-held-a-meeting-regarding-leprosy-investigation-campaign-gave-instructions/">रामगढ़:

डीडीसी ने कुष्ठ जांच अभियान को लेकर की बैठक, दिये निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही