Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : कोल्हान श्रमिक युवा संघ के अध्यक्ष बने आशीष एवं सचिव रसिका

Kiriburu (Shailesh Singh)कोल्हान श्रमिक युवा संघ एवं बिन्दराय इन्स्टीट्यूट फॉर रिसर्च स्टडी एंड एक्शन (बिरसा) के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरु में आयोजित दो दिवसीय मजदूर सम्मेलन हुआ. सम्मेलन के अंतिम दिन संघ की नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया. नई कमिटी का गठन सनातन चातोम्बा की अध्यक्षता में की गई. नई कमिटी के अध्यक्ष आशीष कुदादा, उपाध्यक्ष गुरुचरण बागे, सचिव रसिका सिंकू, संगठन मंत्री दयानन्द लागुरी, सह सचिव सुधीर सिंकू, संयोजक मंत्री सुखलाल सिंकू, कोषाध्यक्ष सुस्मिता बारी बनाये गये. नई कमिटी का पूर्ण विस्तार आने वाले दिनों में बैठक के दौरान सर्वसम्मति से करने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : साजिद">https://lagatar.in/24-year-old-soundarya-sharma-is-dating-sajid-khan/">साजिद

खान को डेट कर रही 24 साल की सौंदर्या शर्मा !
सम्मेलन में कई प्रस्ताव पारित किये गये हैं. इसमें कोल्हान श्रमिक युवा संघ से पश्चिम सिंहभूम के तमाम क्षेत्रों से बेरोजगारों व ठेका मजदूरों को जोड़ने, सेल, टाटा स्टील आदि खदानों व कंपनियों में कार्यरत मजदूरों को सम्मेलन कर जागरूक करने, उनके शोषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन तेज करने, सेल के ठेका मजदूरों से ठेकेदार द्वारा पैसा लेकर काम पर रखने के खिलाफ आंदोलन तेज करने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की बहाली में जिले के शत फीसदी बेरोजगारों को रोजगार दिलाने हेतु आंदोलन, स्थायी प्रवृत्ति के कार्य ठेका मजदूरों से कराने के खिलाफ आंदोलन करने का प्रस्ताव दिया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mp-promised-to-serve-the-villagers-by-becoming-a-son-and-brother/">बहरागोड़ा

: सांसद ने बेटा व भाई बनकर ग्रामीणों की सेवा करने का किया वादा
ठेकेदारी प्रथा में भी बाहरी मजदूरों को रखने के खिलाफ आंदोलन, संघ की कानूनी लडा़ई लड़ने हेतु झारखंड उच्च न्यायालय के वकील को परामर्शदात्री समिति में रखने, एक वर्ष की कार्य योजना बनाकर कानूनी जानकारी हेतु उच्च न्यायालय के वकील से प्रशिक्षण दिलाने, मजदूर दिवस को बेहतर ढंग से मनाने, हर खदान व औद्योगिक इकाई में संगठन की नयी कमिटी बनाने आदि का प्रस्ताव दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-private-schools-have-not-received-fees-for-children-enrolled-on-quota-seats-for-three-years-government-is-citing-rules/">जमशेदपुर

: प्राइवेट स्कूलों को तीन साल से नहीं मिली कोटे की सीटों पर नामांकित बच्चों की फीस, सरकार दे रही नियमों का हवाला
सम्मेलन में रसिका सिंकू, जशमेंद्र बानरा, सनातन चातोम्बा, बलभद्र होनहागा, शैलेश पूर्ति, मधुसुदन सुंडी, गुरुचरण बागे, कृष्णा सिंकू, सुधीर सिंकू, दयानंद लागुरी, सुखलाल सिंकू, अर्जुन गोप, जॉन सुम्ब्रुई, रवि बिरुली, रोयबारी पिंगुवा, सुमीता पिंगुवा, पेलोंग बालमुचु, सुष्मिता बारी, हीरामुनी देवगम, आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही