Search

 
 
 

किरीबुरू : पैसा लाने के बहाने बाइक मांगी और फरार हो गया, शिकायत दर्ज

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुआ थाना अन्तर्गत गुआसाई निवासी मधु सिंकू की बाइक पल्सर आरएस-200 (ओडी05जेड- 5106) मझगांव निवासी रवि करुवा लेकर फरार हो गया है. इस घटना की शिकायत शुक्रवार को गुआ थाना में मधु सिंकू ने दर्ज कराई है. शिकायत के बाद गुआ पुलिस बाइक सहित रवि करुवा की खोजबीन में लग गई है. घटना के बाबत मधु सिंकू ने बताया कि मझगांव निवासी रवि करुवा अपनी गर्भवती पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले नुईया बस्ती निवासी संतोष सिद्धू के घर आया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-after-taking-the-vaccine-the-girl-student-got-sick-treated-in-the-sub-divisional-hospital/">घाटशिला

: वैक्सीन लेने के बाद छात्रा बीमार, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज

रवि करुवा से हमारी कोई दोस्ती नहीं है

पीड़ित युवक ने बताया कि रवि करुवा से पहले से परिचय नहीं था. रवि करुवा संतोष सिद्धू का दोस्त है. नुईया निवासी उसके दोस्त के साथ रवि करुवा हमारे गुआसाई स्थित घर चार दिन पहले आया था. उसी दौरान हमारी उससे जान-पहचान हुई थी. तीन दिन पहले उसने मुझसे बाइक मांगी कि मेरी मां गुगल पे में पैसा भेजी है वह पैसा मैं गुआ बाजार से एटीएम से निकाल कर आता हूं. साथ ही उसने नुईयां गांव के एक दोस्त से उसका मोबाइल भी लेकर गया जिसे उसने गुआ बाजार में 400 रुपये में बेच दिया है. मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया कि रवि बाइक लेकर गया उसके बाद आज तक वापस नहीं लौटा. वह अपनी गर्भवती पत्नी को भी नुईया गांव में छोड़कर फरार हो गया है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही