Search

 
 
 

किरीबुरु : एस्पायर का कार्यकर्ता नक्सल मामले में गया जेल, परिजन कर रहे तलाश

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : एस्पायर संस्था के कर्मचारी जोजो भेंगरा (32 वर्ष) को बीते दिनों गोईलकेरा थाना पुलिस नक्सल मामले में गोईलकेरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जोजो भेंगरा के पिता कुशल भेंगरा अपने बेटे की तलाश करते एस्पायर संस्था के टोंटो स्थित कार्यालय पहुंचे. जोजो भेंगरा टोंटो थाना अन्तर्गत बुंडू पंचायत के अत्यन्त नक्सल प्रभावित हुसीपी गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से एस्पायर संस्था में कार्यरत था. एस्पायर पश्चिम सिंहभूम के तमाम प्रखंडों के नक्सल प्रभावित सारंडा, कोल्हान, पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र के अलावे सुदूरवर्ती गांव क्षेत्र में शिक्षा व अन्य क्षेत्र में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रहा है. बताया जा रहा है कि जोजो भेंगरा एस्पायर की आड़ में नक्सलियों के लिये काम करता था. वह जरूरी सूचनाएं व अन्य सामान भी नक्सलियों के आदेशानुसार उन तक पहुंचाता था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-four-hours-after-the-encounter-amarnath-was-killed-in-dumka/">घाटशिला

: मुठभेड़ के चार घंटे बाद दुमका में अमरनाथ की हत्या
इसी मामले में उसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजी थी. इसकी जानकारी उसके घर वालों और एस्पायर को नहीं थी. 28 जुलाई को जोजो भेंगरा के पिता जब उसकी तलाश करते एस्पायर कार्यालय पहुंचे तो उसकी खोज करते हुये लगातार न्यूज को जानकारी दी. लगातार न्यूज ने गोईलकेरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह से सम्पर्क साधा तो उन्होंने बताया कि नक्सल मामले में उसे जेल भेजा जा चुका है. एक सवाल के जवाब में एस्पायर के एक पदाधिकारी ने बताया कि संस्था ने जिसे भी कार्य पर नियुक्त किया है, उसके आचरण व अपराध इतिहास का सत्यापन पुलिस थानों से कराया है. ऐसे में जोजो भेंगरा का नक्सल गतिविधियां में शामिल होने संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही