Search

 
 
 

किरीबुरु : सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार 52 चाईबासा (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन के द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाटगम्हरिया स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के कोचड़ा बूथ संख्या- 196/197/198, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामडीह बूथ संख्या- 225/226, उच्च विद्यालय हाटगम्हरिया बूथ संख्या- 203 तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलण्डिया बूथ संख्या- 229/230 सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Booth-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-jmm-pays-tribute-to-jharkhand-agitator-martyr-jairam/">डुमरिया

: झारखंड आंदोलनकारी शहीद जयराम को झामुमो ने किया नमन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Booth-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्र, कलस्टर, इण्टरमीडिएट स्ट्रांग रूम आदि के लिए चिन्हित परिसर में न्यूनतम आवश्यक सुविधा जैसे शौचालय, रनिंग वाटर, पेयजल, बिजली, चार्जिंग सॉकेट सहित मतदान हेतु चिन्हित कमरा, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प आदि की उपलब्धता का भी अवलोकन किया गया. इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी मतदान केंद्रों सहित कलस्टर, इण्टरमीडिएट स्ट्रांग रूम पर उचित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु संलग्न पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही