Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : ग्रामीण गांव में नहीं खड़ा करने देंगे एसोसिएशन का ट्रक व हाईवा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : किरीबुरु थाना अन्तर्गत बराईबुरु और टाटीबा गांव के ग्रामीणों की बराईबुरु मैदान में आयोजित संयुक्त विशेष बैठक में चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा व किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर भी अचानक शामिल हुये. उल्लेखनीय है कि दोनों गांवों के ग्रामीणों की यह बैठक दो-तीन मामलों को लेकर आयोजित की गई थी. पहला मामला था कि दोनों गांव के ग्रामीणों का लगभग 30 हाईवा व ट्रक को माईनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन सारंडा रिजर्व वन क्षेत्र स्थित उक्त गांवों में खड़ा नहीं करेंगे. बराईबुरु के हाथी चौक स्थित वन विभाग के चेकनाका के बाहर अन्य ट्रकों की तरह लाइन में खड़ा करने से जुड़ा था, ताकि गांव के ट्रक पहले टीएसएलपीएल खदान में बिना लाइन के लोडिंग हेतु नहीं जा सके. इस पर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने कहा कि गांव का ट्रक गांव में ही खड़ा होगा. यहीं से वह लौह अयस्क की ढुलाई के लिए टीएसएलपीएल खदान अथवा बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि टीएसएलपीएल खदान में अगर लोडिंग के लिए दोनों गांवों का ट्रक पहले जाता है तो बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग से होने वाली कोयले आदि की ढुलाई में बड़ाजामदा क्षेत्र के ट्रक पहले जाते हैं. इसमें ग्रामीणों ने कभी भी विरोध नहीं किया. दूसरा मामला यह था कि बराईबुरु चेकनाका के बाहर खड़ी होने वाली कुछ ट्रकों के चालक अथवा खलासी द्वारा गांव की लड़कियों व महिलाओं के साथ अश्लील हरकत किया जाता है. गांव के बगल से गुजरने वाली कारो नदी में नहाने व बर्तन-कपड़ा धोने जाने वाली महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है. यह भविष्य में नहीं होनी चाहिये. पूर्व में ऐसी घटना घट चुकी है. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/demolish-both-40-storey-buildings-of-supertech-in-noida-in-two-weeks-supreme-court/">दो

हफ्ते में गिरा दें नोएडा में सुपरटेक की दोनों 40 मंजिली इमारतें : सुप्रीम कोर्ट
जिसके बाद ग्रामीण चालक की जमकर धुलाई भी कर चुके हैं. ऐसी हरकतों से बड़ी घटना तक घटने की संभावना बनी रहती है, जो समाज व कानूनी दृष्टि से नहीं होना चाहिए. इस मामले में विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों की बात को जायज बताया और कहा की गांव में या किसी भी महिला के साथ कहीं भी छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और जहां तक ट्रक एसोसिएशन से जुड़ा मामला है उसे दोनों पक्षों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मरकच्चो">https://lagatar.in/during-idol-immersion-in-markacho-two-sides-clashed-seven-people-injured/">मरकच्चो

में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल

ग्रामीण खुद बंद कराएंगे अवैध शराब भट्ठियां

[caption id="attachment_237594" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/KIRIBURU-TATIBA-GRAMIN-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बैठक में उपस्थित बराईबुरु और टाटीबा गांव के ग्रामीण.[/caption] बैठक में किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने दोनों गांवों के मुंडा व ग्रामीणों से अपील की कि गांव क्षेत्र में होने वाली भारी पैमाने पर अवैध महुआ शराब की चुलाई से गांव की बेहतर छवि धूमिल हो रही है. युवा व व्यापक समाज बर्बाद हो रहा है. इससे घरेलू हिंसा, बीमारी आदि बढ़ रही है और लोग मर रहे हैं. उन्होंने दोनों गांवों के मुंडा व ग्रामीणों को एक सप्ताह का समय दिया कि वे स्वयं के प्रयास से दोनों गांव क्षेत्रों में संचालित सभी अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त व बंद कर दें. एक सप्ताह बाद पुलिस का अभियान तेज होगा और दोषी जेल भेजे जायेंगे. ग्रामीणों ने भी स्वीकार किया कि इसमें सच्चाई है और यह गलत है. ग्रामीणों ने इसे पूरी तरह से बंद कराने का भरोसा दिया. बैठक में बराईबुरु मुंडा जुनू पूर्ति, टाटीबा मुंडा हाजा हेम्ब्रम, मुखिया पूनम कुई, पंसस सरस्वती पूर्ति, पूर्व मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, बुधराम पूर्ति, फूलमति दास, जुनू सुरीन, दीपक होनहागा, कृष्णा होनहागा, सुखलाल कैतवार आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही