Search

 
 
 

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु का मेंटेनेंस कार्यालय का ताला तोड़ चोरी का प्रयास

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, मेघाहातुबुरु के सिविल विभाग के अधीन संचालित मेंटेनेंस आफिस का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. सूत्रों का कहना है कि मेंटेनेंस आफिस क्षेत्र में लोगों की अचानक गतिविधियां होने की वजह से चोर बडी़ घटना को अंजाम नहीं दे पायें. वहाँ से कुछ टूल्स की चोरी कर भाग गये. उल्लेखनीय है कि यह मेंटेनेंस आफिस केन्द्रीय विद्यालय एवं मेघालया गेस्ट हाउस के बीच फिल्टर प्लांट के बगल मुख्य सड़क पर है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fst-team-recovered-rs-9-95-lakh-from-the-vehicle/">गिरिडीह

: FST टीम ने वाहन से 9.95 लाख किये बरामद
इस आफिस के पीछे घना जंगल व खाई है. चोर संभवतः जंगल रास्ते इस कार्यालय में घुस दरवाजा का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया था. बताया जा रहा है कि चोरों ने लगातार दूसरे दिन चोरी की कोशिश किया. यह कार्यालय शाम छः बजे के बाद बंद हो जाता है. यहां सिविल विभाग से संबंधित कार्य होता है. एवं टूल्स आदि रखा होता है. मेघाहातुबुरु प्रबंधन द्वारा घटना की शिकायत पुलिस थाना में नहीं कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही