Search

 
 
 

Kiriburu : बड़ाजामदा में माता के जागरण में रात भर झूमे श्रोता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी फुटबॉल मैदान, बड़ाजामदा द्वारा रविवार की रात माता का भव्य जागरण हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ कोलकाता व अन्य शहरों से आये विद्वान पंडितों ने मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा व आरती के साथ किया. इस पूजा में झारखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति संजय कुमार सारडा व परिवार तथा कमिटी के लोग शामिल हुये. इसके बाद जमशेदपुर व अन्य शहरों से आये कलाकारों ने एक-एक कर माता के भजन प्रस्तुत किये. जागरण में पहुंची महिलाएं, युवतियां और पुरुष रात भर झूमते रहे. भक्ति गीतों के बीच भगवान के विभिन्न रूपों को धारण किये कलाकार झांकियां प्रस्तुत कर रहे थे. कार्यक्रम स्थल पर रात भर प्रसाद रूपी भंडारे का आयोजन होता रहा. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-ed-raids-chaibasa-residence-of-minister-mithilesh-thakur/">Chaibasa

: मंत्री मिथिलेश ठाकुर के चाईबासा आवास पर ईडी की छापामारी
इस दौरान कमिटी के संरक्षक संजय कुमार सारडा, अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ लंचा, सचिव संतोष साह, आलोक उर्फ किलू दत्ता, दीपक कुमार सिन्हा, बजरंग शारदा, कन्हैया प्रसाद गुप्ता, रमेश पांडिया, विवेक पहुजा, अशोक कुमार सिन्हा, अनिल आर्या, बृजेश शारदा, पुनीत खैतान, सौरभ बोस, रोहन दत्ता, कौशल सिन्हा, अमित शर्मा, बेम्बी सिंह, अभिषेक सिन्हा, मुकेश सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, अभिनव सिंह, रोहन ठाकुर, पुल्लक भट्टाचार्य, सुरेंद्र रजक ,प्रेम यादव, हाबला सेन, राजन चौधरी, बबलू चौधरी, मोनू साव, रंटू दत्ता, आलोक पांडेय, सोंटू मुखर्जी , राज गुप्ता, मुकेश सिंह, महेश सिंह , अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-world-civil-defense-day-celebrated-in-school/">Baharagoda

  : विद्यालय में मनाया गया विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही