Search

 
 
 

Kiriburu : आदर्श आचार संहिता लागू होने से अवधेश कुमार को झटका

 
  • देर रात तक अधिसूचना जारी कराने के लिए विभाग में जमे रहे
Kiriburu (Shailesh Singh) :  आदर्श आचार संहिता लागू होने से अवधेश कुमार का मुख्य अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष के रिक्त पद पर पदस्थापन का मामला लटक गया है. बैक डेट से अवधेश कुमार अधिसूचना जारी कराने के लिए देर रात तक विभाग में जमे रहे. विदित हो कि जल संसाधन विभाग ने पिछले सप्ताह कई अभियंताओं की सेवा ग्रामीण कार्य विभाग को दी है. विभाग ने नियम को ताक पर रखकर अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार को चालू स्वतंत्र मुख्य अभियंता बना कर ग्रामीण में सेवा दिया गया है, ताकि ग्रामीण विकास विशेष का पुनः पूर्ण रूप से मुख्य अभियंता के पद पर नियुक्त किया जा सके. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-praise-for-breaking-diplomatic-relations-with-canada/">Jamshedpur

: कनाडा से राजनयिक संबंध तोड़ने की सराहना
अवधेश कुमार राज्य निर्वाचन आयोग में अपनी अधिसूचना के लिए सेटिंग गेटिंग भी करने में लगे हैं. अब सवाल उठता है कि क्या अवधेश कुमार को पुनः रांची और पलामू अंचल का अधीक्षण अभियन्ता के पद पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे. सूत्रों की मानें तो पहले से संभाल रहे तीनों पद की चाह बनाए हुए हैं अवधेश कुमार. सूत्र बताते हैं कि विभागीय सचिव को तीनों पद के लिए बड़ा ऑफर अवधेश कुमार द्वारा दिये जाने की चर्चा जोरों पर है. अवधेश कुमार ने अपनी ऊंची पहुंच और पैरवी के बल पर किसी भी अपने समकक्ष वाले अभियंता की सेवा ग्रामीण में नहीं आने दी है, ताकि कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं हो. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-measurement-of-campus-to-land-of-ghatshila-college-for-lease-renewal/">Ghatshila

: लीज नवीकरण के लिए घाटशिला कॉलेज के कैंपस-टू जमीन की मापी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही