Search

 
 
 

किरीबुरू : गुवा वन प्रक्षेत्र के रोवाम गांव में चलाया गया जागरूकता अभियान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्र सरकार की मिशन लाइफ योजना के तहत सारंडा वन प्रमंडल ने गुवा वन प्रक्षेत्र के रोवाम गांव में जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के तहत रोवाम गांव के ग्रामीणों को वन एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु तमाम प्रकार के प्रयास करने की सलाह दी गई. लोगों को बताया गया की वह जूट अथवा कागज से बने थैले का हीं उपयोग करें. विशेष परिस्थिति में हीं एकल उपयोग में आने वाले प्लास्टिक का उपयोग करें. जंगल व गांवों में बिखरे प्लास्टिक को एकत्रित कर उसे एक सुरक्षित स्थान पर जलाकर नष्ट करें. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-tractor-collided-with-electric-pole-driver-died/">बालूमाथ

: बिजली पोल से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत

कृषि हेतु जैविक खाद का उपयोग करें

किसान अपने खेतों में यूरिया, डीएपी आदि खादों की जगह गोबर व अन्य जैविक खाद का उपयोग कृषि कार्य हेतु करें. रासायनिक खाद के इस्तेमाल से लोगों में तरह-तरह की बीमारियां बढे़गी. ऊर्जा को बचाने हेतु एलईडी बल्ब का अधिक से अधिक प्रयोग करें. खराब एलईडी बल्ब को फेंके नहीं, बल्कि उसे पुनः कम खर्च पर ठीक कराए. ऐसा करने से लोगों को काफी पैसों की बचत होगी एवं इसे ठीक करने वालों को रोजगार मिलेगा और आय भी होगी. इस दौरान मुंडा बुधराम सिद्धू, रामो सिद्धू, वन विभाग के कर्मचारी छोटेलाल मिश्रा, समीत बनर्जी, कमल महतो समेत ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही