Search

 
 
 

Kiriburu  : गुवा के कल्याण नगर में जागरुकता रैली आयोजित, महिलाओं ने ली मतदाता शपथ

 
Kiriburu (Shailesh Singh): गुवा पश्चिमी पंचायत कलस्टर की महिला समूह की महिलाओं ने गुवा के कल्याण नगर में रविवार शाम 5 बजे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जागरुकता रैली सह शपथ ग्रहण का आयोजन किया. जागरुकता रैली गुवा के कल्याण नगर, भट्टी साई, विवेक नगर, बिरसा नगर, थाना रोड आदि होते वापस कल्याण नगर पहुंचा.

तमाम लोगों को हर हाल में मतदान करने की अपील

सारी महिलाओं ने गुवा थाना के एसआई अजय कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में गुवा के तमाम लोगों को हर हाल में अपने-अपने बूथों पर जाकर 13 नवंबर को स्‍वयं एवं आसपास के लोगों को भी ले जाकर मतदान कराने की अपील की. उपस्थित महिलाओं को मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर शपथ ग्रहण कराया गया. इस अभियान में जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी, अनुराधा राव, संजू कर्मकार, लता कर्मकार, रेहाना खातून सहित अन्य मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishores-big-attack-nitish-kumar-stabbed-muslims-in-the-back/">प्रशांत

किशोर का बड़ा हमला, नीतीश कुमार ने मुसलमानों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही