Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : बाबा गणिनाथ शोषण, अत्याचार, अन्याय के विरोधी थे - लालू पांडे

Kiriburu (Shailesh Singh) : संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती समारोह बड़बिल स्थित श्री बांके बिहारी भवन में धूमधाम से मनाई गई. इस समारोह में मधेशिया हलवाई समाज के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए. समारोह का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ से आए मुख्य अतिथि श्री श्री गणिनाथ गोविंद जी के राष्ट्रीय महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता ने झंडोत्तोलन कर किया. इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना की गई. पूजा अर्चना के बाद हवन कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग सपरिवार सम्मिलित हुए. इसे भी पढ़ें : भारती">https://lagatar.in/bharti-airtel-infosys-and-tcs-made-the-most-profit-hul-itc-suffered-loss/">भारती

एयरटेल, इंफोसिस और TCS को सर्वाधिक फायदा, HUL-ITC को झेलना पड़ा नुकसान
[caption id="attachment_942967" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/09/Kiriburu-Baba-Gadinath-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में शामिल समाज के लोग.[/caption]

विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

बाबा गणिनाथ जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मुख्य पुजारी लालू पांडे ने कहा कि बाबा परम तपस्वी थे. उन्होंने दिव्य शक्तियां अर्जित की थी. वे शोषण, अत्याचार, अन्याय के प्रखर विरोधी थे तथा समस्त मानव जाति के कलुषित भेदभाव को मिटा कर उन्हें सदमार्ग पर ले जाने वाले तेजस्वी पुरुष थे. उन्होंने लोगों से क्रोध, मोह, लोभ का त्याग करने आदि को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी. इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति गुप्ता, द्वितीय सिल्की गुप्ता व सोनाली जयसवाल तथा तृतीय स्थान में हनी गुप्ता रही. ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम रितिका गुप्ता, द्वितीय वंदना गुप्ता, तृतीय शिवम गुप्ता रहा. संगीत प्रतियोगिता में प्रथम रोहित गुप्ता, द्वितीय रितिका गुप्ता, तृतीय आयुष गुप्ता रहा. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/25-lakh-rupees-stolen-by-cutting-atm-machine-in-gumla/">गुमला

में एटीएम मशीन काटकर 25 लाख रूपया की चोरी

नृत्य प्रतियोगिता में आरोपी गुप्ता हुई प्रथम

नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आरोही गुप्ता, द्वितीय अनुष्का गुप्ता तथा तृतीय तूसारा गुप्ता रही. म्यूजिकल चेयर में प्रथम ज्योति गुप्ता, द्वितीय बबीता गुप्ता, तृतीय अंजू गुप्ता रही. विजेताओं को ओम प्रकाश गुप्ता के हाथों पुरस्कृत किया गया. इस दौरान पर्यावरण को बेहतर बनाने हेतु उपस्थित लोगों के बीच पौधा का वितरण एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से मोहन गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, नुतन गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गणेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, विनय गुप्ता, अविनाश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही