Search

 
 
 

किरीबुरू : बाबू ब्वॉयज, फिनिशर एफसी एवं ब्रेकर एफसी ने जीते अपने-अपने मैच

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : केबीआर एफसी एवं सेल की किरीबुरू प्रबंधन की ओर से पांच दिवसीय फ्लड लाइट लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. मंगलवार की रात प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ. पहले मुकाबले में बाबू ब्वॉयज ने हिल टाईगर को 2-1 से पराजित किया. बाबू ब्वॉयज की तरफ से तुषार एवं कुना ने 1-1 गोल जबकि हिट टाइगर की ओर से अंकी ने एक गोल किया. दूसरे एकतरफा मुकाबले में फिनिशर एफसी ने हिल टाइगर को 5-0 से पराजित किया. इसमें समीर ने 3 गोल एवं सुमित के 2 गोल किए. तीसरे मुकाबले में ब्रेकर्स एफसी ने केसीसी को 2-0 से पराजित किया. इसमें संतोष एवं जयदेव ने 1-1 गोल किए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-children-presented-a-cultural-program-at-the-closing-ceremony-of-the-summer-camp/">किरीबुरू

: समर कैम्प के समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत

18 मई को खेला जाएगा फाइनल

इस प्रतियोगिता में ड्रीम इलेवेन, बाबू ब्वॉयज, हिल टाइगर, केबीआर एफसी, बेसकैम्प, केबीआर ब्वॉयज, केसीसी, ब्रेकर एफसी कुल आठ टीमें भाग ले रही है. फाइनल मुकाबला 18 मई को आयोजित होगा. फाइनल से पूर्व महिलाओं की दो टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा. उद्घाटन समारोह में ईशान सिंह कठोते, सूरज सिंह, जूबेर अंसारी, रौशन, सत्यम, लिबुन बारला, विश्वजीत मुखर्जी, सुमित, अनीश बारला, शुभम सुम्ब्रई, अविनाश बहेल, समीर किडो़, जौनसन किडो़, पप्पू, करण, जतीन, मोहन चातर, कान्हा, सोनाराम, मोहन आदि दर्जनों लोग शामिल थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही