Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बड़बिल की युवती की ससुराल में मौत, शव फंदे से लटका मिला

Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़बिल निवासी अनिशा खातुन की बानो स्थित ससुराल में मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन बड़बिल से बानो के लिये रवाना हो गए हैं. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतका का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया है. परिजन संभावना जता रहे हैं कि अनिशा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर फंदे से लटका दिया है. अनिशा का ससुराल बानो थाना अन्तर्गत हरिजन बस्ती के सुन्नी मस्जिद के सामने है. मृतका के परिवार के लोगों का कहना है कि अनिशा को ससुराल के लोग पिछले छह माह से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह परेशान थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sand-lifting-is-happening-in-broad-daylight-from-jillingoda-and-asangi-river-ghats-administration-silent/">आदित्यपुर

: जिलिंगगोड़ा व आसंगी नदी घाट से दिन दहाड़े हो रहा बालू उठाव, प्रशासन मौन
कई बार मामले का समाधान का प्रयास किया गया. अंततः 24 जनवरी की अहले सुबह अनिशा की मौत की खबर ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को दी. मृतका के पति का नाम सोनु और ससुर का नाम सब्बीर अंसारी बताया जा रहा है. मृतका के परिजन के बानो पहुंचने और पुलिस के अनुसंधान के बाद ही घटना की सारी सच्चाई सामने आयेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही