Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : शाउली में पूजा के बाद बाहा पर्व शुरू

Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरू के तत्वावधान में 26 फरवरी से बाहा पर्व का शुभारम्भ किया गया. समाज के पुजारी दामु सोय, धर्नुजय लागुरी, नजीर सिंकु आदि ने मेघाहातुबुरु स्थित देशाउली पर पारम्परिक तरीके से विधिवत पूजा-अर्चना कर इस पर्व की शुभारम्भ की. पूजा के बाद ही आदिवासी समुदाय नया अनाज, जंगल का फल, फूल आदि खाना प्रारम्भ करते हैं. इसके बाद संस्था के कार्यालय प्रांगण में सामूहिक नृत्य का आयोजन कर सभी एक साथ नाचते-झूमते नजर आए. इस दौरान सेलाए सोय, जीएस कालुंडिया, सेरगेया आंगरिया, मुखिया लिपि मुंडा, पूर्व प्रमुख जिरेन सिंकु, पालो सोय, आसई चाम्पिया, सुषमा पुर्ति, रोयाराम चाम्पिया, निर्मल पूर्ति, बीरबल गुड़िया, संदीप तियु आदि आदिवासी समुदाय के लोग शामिल रहे. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-members-of-pensioner-society-should-work-for-the-upliftment-of-the-society/">चांडिल

: समाज के उत्थान के लिए काम करें पेंशनर समाज के सदस्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही