Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बाईहातु व दोदारी जलापूर्ति योजना, ग्रामीणों में आक्रोश

Kiriburu (Shailesh Singh) : डीएमएफटी निधि से सारंडा के छोटानागरा पंचायत के बाईहातु गांव एवं गंगदा पंचायत के दोदारी गांव में जलापूर्ति योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है. इसे लेकर सारंडा के ग्रामीणों में अब आक्रोश बढ़ने लगा है. गर्मी के बढ़ने के साथ हीं दोनों पंचायतों के 24 गांवों में जल संकट गहराने लगा है. इसकी मुख्य वजह दोनों पंचायतों के जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाना है. बाईहातु जलापूर्ति योजना के तहत जोजोगुटू गांव के बगल में कोयना नदी में बने इन्टेक कुआं की जांच छोटानागरा थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने स्वंय किया और स्थिति की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-irregularity-in-road-construction-resentment-among-villagers/">मनोहरपुर

: सड़क निर्माण में हो रही है अनियमितता, ग्रामीणों में नाराजगी

कम गहराई से इन्टेक कुआं में मिट्टी, पत्थर भर गया है

[caption id="attachment_573478" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/jalapurti-yojna-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जोजोगुटू स्थित इन्टेक कुआं में नाला द्वारा पानी भेजते देखती मुखिया.[/caption] छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम एवं जोजोगुटू के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया की जोजोगुटू गांव क्षेत्र के कोयना नदी में बनाया गया इन्टेक कुआं की गहराई प्राक्लन के अनुसार नहीं किया गया है. कुआं की गहराई कमसे कम 30-40 फीट होनी चाहिए थी. लेकिन इसे 8-10 फीट हीं गहरा किया गया है. कम गहराई की वजह से इन्टेक कुआं मिट्टी, पत्थर से भर गया है. इस वजह से इसमें पानी जमा होने की जगह नहीं बची है. ज्यादा गहरा होता तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती. पर्याप्त पानी इन्टेक कुआं में होता तो मोटर व पम्प को बाईहातु जल मीनार में साफ पानी भेजने में आसानी होती. लेकिन वर्तमान में मोटर चलाने के साथ हीं कुआं का पानी खत्म हो जाता है जिससे पूरे छोटानागरा पंचायत के गांवों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है. आगे यह समस्या और बढे़गी. मुन्नी देवगम ने कहा कि जिला प्रशासन व पीएचडी विभाग को इस मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के साथ इस समस्या का स्थायी समाधान अथवा वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास तेज करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dsp-will-become-16-inspectors-of-the-district-headquarters-asked-for-medical-certificate/">जमशेदपुर

: जिले के 16 इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी, मुख्यालय ने मांगा मेडिकल प्रमाण पत्र
दूसारी तरफ दोदारी जलापूर्ति योजना की स्थिति और खराब है. गंगदा पंचायत के अनेकों गांवों में अब तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. जिससे कई गांव में पेयजल की स्थिति अत्यंत खराब है. पेयजल समस्या को लेकर दोनों पंचायतों के प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने आगामी 14 मार्च को सलाई चौक स्थित एनएच सड़क को जाम करने की घोषणा की है. भविष्य में इस मामले को लेकर राजनीति गहराने की संभावना जताई जा रही है. [caption id="attachment_573480" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/jal-minar-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दोदारी स्थित इन्टेक कुआं.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dsp-will-become-16-inspectors-of-the-district-headquarters-asked-for-medical-certificate/">जमशेदपुर

: जिले के 16 इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी, मुख्यालय ने मांगा मेडिकल प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही