Search

 
 
 

किरीबुरु : रामनवमी की शोभायात्रा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार किरीबुरु थाना प्रांगण में इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का एवं थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा की मौजूदगी में रामनवमी, सरहुल एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस ने रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान डीजे नहीं बजाने, भड़काऊ नारे आदि नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया गया. पुलिस ने पारम्परिक बैंड व ताशा के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी. इस दौरान किसी भी तरह की अफवाहों को नहीं फैलाने, अफवाह से बचने व उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. लोगों ने पुलिस से आग्रह किया कि शोभा यात्रा जिस मार्ग से गुजरे, उस मार्ग की बिजली खंभे की लाइन कटवाई जाये. इसे भी पढ़ें : छात्रों">https://lagatar.in/vidhan-sabha-gherao-of-students-police-arrested-student-leader-jairam-mahto-who-was-leading-the-movement/">छात्रों

का विधानसभा घेराव : आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस व पुलिस बल की नियुक्ति हो. हालांकि यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण निकलेगी और किरीबुरु जैसे शहर में सभी धर्म व समुदाय के लोग आपसी एकता व भाईचारे के साथ एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों को मिल कर मनाते हैं, फिर भी गलत लोगों पर सभी विशेष नजर रखें. लोगों ने बताया की सरहुल यहां सिर्फ बकल हाटिंग में छोटे पैमाने पर होता है. रमजान महीना के दौरान भी सभी एक-दूसरे को पहले की तरह सहयोग करेंगे. बैठक में डॉ एमएस दास, मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया तोपनो, धर्मेन्द्र झा, श्याम गुप्ता, अबरार अहमद, आलम अंसारी, शमशाद आलम, कनक मिश्रा, जलेश्वर गिरि, प्रतिमा सिंह, कनक हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही