Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बंद का सारंडा व लौहांचल में कोई असर नहीं, दुकानें आम दिनों की तरह खुली

Kiriburu (Shailesh Singh) : चतरा में पांच इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन के दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का असर नहीं है. नक्सल प्रभावित सारंडा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु एवं लौहांचल क्षेत्र में आम दिनों की तरह गुरुवार को दुकानें खुली रही. यात्री बसों व अन्य वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है. पुलिस क्षेत्र में गश्ती लगाते हुये स्थिति पर नजर रखी हुई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demonstration-by-keeping-kirans-dead-body-inside-lovers-house-accused-arrested/">जमशेदपुर

: किरण के शव को प्रेमी के घर के अंदर रख किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
नक्सलियों ने अपने पांच साथियों की मौत के खिलाफ 20 एवं 21 अप्रैल को दो दिन के बंद का आह्वान किया है. भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 48 घंटे का बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की थी. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि तीन अप्रैल 2023 को झारखंड राज्य के पलामू-चतरा बोर्डर क्षेत्र के लावालौंग थाना अंतर्गत गरहे जंगल में हमारे पांच साथियों की निर्ममतापूर्वक हत्या पुलिस द्वारा कर दी गयी थी. इससे संगठन को भारी नुकसान पहुंचा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-lying-in-ambagan-since-morning-despite-information-police-have-not-removed-it-yet/">जमशेदपुर

: सुबह से आमबगान में पड़ा है शव, जानकारी के बावजूद पुलिस ने अब तक नहीं हटाया
[wpse_comments_template] -

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही