Search

 
 
 

किरीबुरु : बीडीओ ने प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण

 
Kiriburu : नोवामुण्डी प्रखंड कार्यालय के बीडीओ अनुज बंदो ने शुक्रवार को मेघाहातुबुरु के प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यालय की जर्जर स्थिति व अन्य समस्याओं को देखा. इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी मुलाकात की. निरीक्षण के बाद लगातार न्यूज से बातचीत में बीडीओ ने बताया की विद्यालय में काफी समस्याएं है. सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थिति सही नहीं है. विद्यालय के कई कमरे के खिड़की-दरवाजे व छत टूटा व जर्जर स्थिति में है. किचन का पाकशाला, शौचालय, पानी टंकी अथवा पेयजल की भी सुविधा ठीक नहीं है. [caption id="attachment_334256" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/43-1-300x178.jpeg"

alt="" width="300" height="178" /> विद्यालय का अधूरा भवन.[/caption] इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-death-anniversary-of-utkalmani-pandit-gopabandhu-das-celebrated-in-kharsawan-people-paid-tribute/">सरायकेला

: खरसावां में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की मनाई गई पुण्य तिथि, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पानी टंकी लगाई जाएगी

[caption id="attachment_334259" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/34-300x174.jpeg"

alt="" width="300" height="174" /> विद्यालय का टूटा भवन,[/caption] विद्यालय का एक भवन जर्जर हो गया है. जिसे गिराने का कार्य कराया जायेगा. ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके. पेयजल के लिए पानी टंकी आदि की व्यवस्था कराई जाएगी. बीडीओ ने विद्यालय के शिक्षकों को भी विद्यालय की समस्या से जुड़ी तमाम जानकारी पत्र के माध्यम से देने को कहा. इस दौरान शिक्षक ललित झा, मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो, पूर्व मुखिया आलोक तोपनो, वार्ड सदस्य समशाद आलम आदि उपस्थित थे. [caption id="attachment_334263" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/54-300x171.jpeg"

alt="" width="300" height="171" /> विद्यालय का जर्जर छत.[/caption]   [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही