Search

 
 
 

किरीबुरू : बड़ाजामदा मार्ग से हाथियों को भगाएगी बंगाल की विशेषज्ञ टीम - रेंजर शंकर भगत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग से हाथियों के झुंड को भगाएगा बंगाल का विशेषज्ञ टीम. सारंडा वन प्रमंडल के आग्रह पर बंगाल से हाथियों को भगाने वाले विशेषज्ञों का एक दल 23 जुलाई को 9 बजे रात में चाईबासा पहुंचेगा. रात्रि विश्राम चाईबासा में करने के बाद 24 जुलाई को सीधे सारंडा स्थित किरीबुरू पहुंचेंगे एवं हाथियों का लोकेशन का पता कर उसे भगाने के कार्य में लगेंगे. उक्त जानकारी किरीबुरू के रेंजर शंकर भगत ने दी. उन्होंने कहा कि पहले हमलोगों की कोशिश थी की हाथी वहां से स्वतः भाग जाए लेकिन हाथी उसी क्षेत्र में जमे हुए हैं. इसके बाद बंगाल की टीम को बुलाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-the-lottery-seller-and-sent-him-to-jail/">चक्रधरपुर

: लॉटरी विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चाकुलिया क्षेत्र में हाथी भगाने में व्यस्त थी टीम

[caption id="attachment_708824" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Kiriburu-Elephant-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किरीबुरू के रेंजर शंकर भगत का फाइल फोटो.[/caption] उन्होंने बताया की उक्त टीम चाकुलिया आदि क्षेत्रों से हाथी भगाने में व्यस्त थी जिस वजह से हमें समय नहीं दे पा रही थी. रेंजर ने बताया की सारंडा से हाथी अगर नहीं भागती है तो हाथियों वाले क्षेत्र में बोर्ड भी लगाया जाएगा ताकि जनता सावधानी से उक्त क्षेत्रों में भ्रमण करे अथवा जाने से बचे. उन्होंने जनता से अपील किया कि जब तक हाथी नहीं भागती है तब तक लोग सावधानी बरतें, जंगल में जाने से बचें. रात के समय कोहरे में उक्त मार्ग पर आवागमन कम करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही