Search

 
 
 

किरीबुरु : अग्निपथ के विरोध में भारत बंद का आह्वान मेघाहातुबुरु में बेअसर

 
Kiriburu : अग्निवीर योजना को लेकर 20 जून को भारत बंद के मद्देनजर सरकार ने तमाम स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद किरीबुरु, मेघाहातुबुरु क्षेत्रों के तमाम सरकारी व प्राईवेट स्कूल बंद रहे. स्कूल बंद होने की जानकारी विभिन्न स्कूलों के बच्चों को नहीं दी जा सकी थी. इसकी वजह से आज विभिन्न स्कूलों के बच्चे सुबह हीं स्कूल पहुंचे गए थे. स्कूल में बच्चों को जानकारी दी गई की आज स्कूल बंद है, इसके बाद सारे बच्चे वापस अपने-अपने घर लौट गए. इससे बच्चों को परेशानी हुई. [caption id="attachment_336261" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/school-band-1.jpg"

alt="" width="600" height="514" /> स्कूल से वापस घर लौटते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-agneepath-scheme-flawed-and-anti-youth-airf/">आदित्यपुर

: अग्निपथ योजना दोषपूर्ण और युवा विरोधी : एआईआरएफ

 बंद का असर नहीं

दूसरी तरफ भारत बंद का किरीबुरु में थोड़ा भी असर दिखाई नहीं दे रहा है. आम दिनों की तरह लंबी दूरी की यात्री बसों का परिचालन जारी रहा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु की तमाम दुकानें आदि खुली रही. शहरवासी और राजनीतिक संगठन कभी भी किरीबुरु एंव मेघाहातुबुरु शहर को बंद कराने सड़क पर नहीं उतरते. ऐसे कार्यों का सभी बहिष्कार करते आए हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही