Kiriburu (Shailesh Singh): नोवामुंडी स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज पर एक बाइक (जेएच06आर-6670) सवार दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में उसे काफी चोट आई है. घायल को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से टाटा स्टील की नोवामुंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. इस संबंध में नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया कि घायल युवक अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. जिस कारण उसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है. वह स्वयं दुर्घटना का शिकार हुआ है या कोई वाहन ने उसे टक्कर मारी है इसकी जांच की जा रही है. सबसे पहले घायल को अस्पताल लाकर उसका इलाज कराया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि उक्त ओवर ब्रिज के मोड़ पर हमेशा ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. पुल एस आकार का होने की वजह से तेज रफ्तार वाहन चालक अक्सर अपनी साइड छोड़ दूसरी साइड में चले जाते हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-decision-to-celebrate-mahasnan-purnima-grandly-in-jagannath-temple/">नोवामुंडी
: जगन्नाथ मंदिर में महास्नान पूर्णिमा भव्य रूप से मनाने का निर्णय [wpse_comments_template]
किरीबुरू : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment