Search

 
 
 

किरीबुरू : गंगदा गांव के बिरसा सुरीन को मुंडा व बंगरा चाकिया को डाकुआ चुना गया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेशानुसार सारंडा के गंगदा पंचायत अन्तर्गत गंगदा गांव में ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित की गई. यह बैठक सारंडा पीढ़ क्षेत्राधिकार के मानकी सुरेश चाम्पिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से गंगदा गांव का नया मुंडा बिरसा सुरीन पिता स्व. कानू सुरीन को तथा नया डाकुआ बंगरा चाकिया पिता स्व. जुरिया चाकिया को चुना गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/jharkhand-revival-campaign-opposes-chaibasa-bypass-road/">चाईबासा

बाईपास रोड का झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने किया विरोध

पूर्व मुंडा व डाकुआ के मृत्यु के बाद रिक्त था पद

उल्लेखनीय है कि गंगदा के पूर्व मुंडा व डाकुआ की मृत्यु पूर्व में होने के बाद यह पद खाली था एवं मृतक मुंडा व डाकुवा के पुत्र कार्यवाहक के रूप में कार्यरत थे. आज ग्राम सभा की बैठक में दोनों कार्यवाहकों को ही सम्मति से मुंडा व डाकुआ का चयन किया गया. इस बैठक में गुलियान चाम्पिया, जुरिया सुरीन, लांगी चाम्पिया, गोमा सुरीन, जुरिया चाकिया, सुष्मिता सुरीन, बिरसा चाम्पिया, बिरसा तैसुम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही