Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सारंडा मंडल बूथ मजबूत करने पर जोर

Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा स्थित शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा सारंडा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से सारंडा मंडल कमेटी एवं बूथ कमेटी को सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के प्रभारी सह भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में केवल दुष्कर्म, लूटपाट, अपराध की घटनाएं घट रही है. इस सरकार की संरक्षण में बालू, गिट्टी एवं आयरन ओर का अवैध रूप से तस्करी जारी है. हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे एवं 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हम कमल फूल खिलाकर रहेंगे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-station-in-charge-gave-musical-instruments-to-all-the-six-villages-of-kotgarh-panchayat/">किरीबुरु

: कोटगढ़ पंचायत के सभी छह गांवों को थाना प्रभारी ने दिया वाद्य यंत्र
कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार प्रधान, जिला सदस्य संजीव राय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिड, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र झा, सोशल मीडिया प्रभारी पप्पु गौड़, युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी राजा तिर्की, युवा मोर्चा मंत्री दीनानाथ पांडेय, तरुण कुमार पान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सपना यादव, मंत्री हंसिनी मिश्रा,  मार्था सिंकू, मनोज सिंह, बंटी सरदार, नीरज राम, अमर, दीपक, धनुर्जय दास, मुकेश सिंह, मिलु, कुंदन पान आदि भाजपा सारंडा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही