Search

 
 
 

Kiriburu  : भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने जगन्नाथपुर से पर्चा खरीदा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सह किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने जगन्नाथपुर विधानसभा चुनाव में भाग्य अजमाने के लिए 23 अक्टूबर को अनुमंडल कार्यालय जगन्नाथपुर से पर्चा खरीदा. इस मौके पर उनकी पत्नी पत्नी पूनम गिलुवा भी उनके साथ मौजूद थीं. हालांकि इस सीट से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूर्व सांसद गीता कोड़ा हैं. मंगल सिंह गिलुवा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडे़ंगे. श्री गिलुवा द्वारा पर्चा खरीदे जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है. क्योंकि दो दिन पहले ही गीता कोड़ा, विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने उनके बराईबुरु आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें समझाने की कोशिश की थी. मंगल सिंह गिलुवा संभावित प्रत्याशी की सूची में शामिल थे. वह टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे. जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से आज कुशुम केराई ने भी पर्चा खरीदा है. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-4-lakh-seized-from-car-and-bike-at-chirkunda-check-post/">धनबाद

: चिरकुंडा चेकपोस्ट पर कार व बाइक से 4 लाख रुपये जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही