Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय घेराव कार्यक्रम में नहीं हो सके शामिल

Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रांची में सचिवालय का घेराव किया. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा सारंडा मंडल क्षेत्र से कोई भी कार्यकर्ता रवाना नहीं हो पाए. इसे लेकर चर्चा तेज है. इस संबंध में भाजपा के एक कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम में जाने के लिए भाजपा जिला कमेटी किरीबुरू, नोवामुंडी आदि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिये एक-एक बस देने की बात कही गई थी. लेकिन 10 अप्रैल की शाम तक बताया गया कि बस का इंतेजाम नहीं कराया जा सका. इससे रांची जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, शंभू हाजरा, प्रफुल्लो महाकुड़, रितेश प्रसाद आदि कुछ पदाधिकारी रांची रवाना हुये हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया की जिला कमिटी की लापरवाही इस मामले में देखी जा रही है. ऐसे कदम से कार्यकर्ताओं में निराशा के साथ नाराजगी भी है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unidentified-dead-body-found-outside-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के बाहर मिला अज्ञात शव
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही