Search

 
 
 

Kiriburu: मान गये भाजपा के मंगल सिंह गिलुवा, जगन्नाथपुर सीट से नामांकन वापस लिया

 
Kiriburu (Shailesh Singh): भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने 30 अक्टूबर को जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय जाकर अपना नामांकन वापस लिया. उन्‍होंने भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, कैलाश दास, वीरेन्द्र मिश्रा, दीपक गोच्छाईत, आर के प्रधान, मनोज सिंह आदि दर्जनों समर्थक उपस्थित थे.

भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं ने चाईबासा में मिलकर समझाया

चाईबासा में आज असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रभारी हिमंता बिस्‍व सरमा, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,  दुर्ग (छत्तीसगढ़) के सांसद विजय बघैल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, ओडिशा के प्रवासी राधाकांत महतो,  जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह आदि भाजपा नेताओं ने मंगल सिंह गिलुवा से लंबी बात कर समझाया. इससे पहले झारखंड के प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आदि कई बड़े नेताओं ने मंगल गिलुवा को समझाया था. इसी के बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया एवं अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा संगठन के तमाम निर्देशों का पालन करते हुये पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकने की बात कही. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-four-lakh-55-thousand-500-rupees-recovered-during-investigation-at-darishol-checkpost/">बहरागोड़ा

: दारीशोल चेकपोस्ट पर जांच में चार लाख 55 हजार 500 रुपए बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही