Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: एकमात्र पेट्रोल पंप बंद होने से शुरू हुई ब्लैक मार्केटिंग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर का एकमात्र पेट्रोल पंप पिछले एक माह से भी अधिक समय से बंद रहने की वजह से किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, हिल्टॉप समेत सारंडा के विभिन्न गांवों से जुड़ी लगभग तीस हजार की आबादी प्रभावित हो रही है एवं लोगों को महंगे दामों में पेट्रोल खरीद अपना वाहन चलाना पड़ रहा है. इस पंप के बंद होने से पुलिस-प्रशासन, वन विभाग, एम्बुलेंस आदि के अलावा आम से खास लोग परेशान हैं. जब से पेट्रोल पंप बंद हुआ है तब से कई लोगों का रोजगार भी बढ़ गया है क्योंकि शहर के दर्जनों लोग बडा़जामदा से पेट्रोल खरीद गैलन अथवा जार में लाते हैं एवं यहां ग्राहकों को 110 से 120 रुपए प्रति लीटर तक की कीमत पर बेचते हैं. क्षेत्र की जनता पहले से हीं डीजल-पेट्रोल की निरंतर बढ़ रही कीमतों से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ उक्त पेट्रोल पंप के बंद होने से जेब और ढीला हो रहा है.

लोगों ने बंद पेट्रोल पंप खुलवाने की मांग की

शहर की तमाम जनता की मांग है कि पुलिस-प्रशासन एवं सेल प्रबंधन मिलकर उक्त बंद पेट्रोल पंप को यथाशीघ्र खोलवाने का प्रयास करे ताकि जनता को इससे भारी लाभ मिले. उल्लेखनीय है कि उक्त पेट्रोल पंप के बंद होने की मुख्य वजह सेल प्रबंधन द्वारा प्रतिमाह जमीन व बिजली के एवज में भारी किराया मांगा जाना तथा पेट्रोल डिपो से टैंकर में क्षमता से निरंतर कम पेट्रोल भेजा जाना था, जिससे मालिक को प्रतिमाह लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा था. इसी वजह से इसे बंद किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही