Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ब्लैक सार्क्स

Kiriburu (Shailesh Singh) : मंगलवार की रात टेरीफिक हिटर्स ने टीटीजेके को 8 विकेट से पराजित किया. किरीबुरु क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में दूसरे टी-10 डे-नाईट ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टेरीफिक पहले बल्लेबाजी करते हुये टीटीजेके ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 80 रन बनाये. जिसमें संजू हेस्सा ने दो छक्का दो चौका की मदद से 16 गेंद में 29 रन तथा पवन ने 2 छक्का की मदद से 20 गेंद में 24 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेरीफिक एकादश ने 7.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत दर्ज किया. इसमें निर्मल ने 4 छक्का 3 चौका की मदद से 25 गेंद में 45 रन बनाये. विजेता टीम के खिलाड़ी निर्मल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

तीसरे मुकाबले में टिचर्स एकादश ने राइजिंग वारियर्स को नौ रन से हराया

[caption id="attachment_626003" align="aligncenter" width="265"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/criket-pratiyogita-3-265x300.jpg"

alt="" width="265" height="300" /> अरबाब को मैन ऑफ द मैच देते जिगिल सिंह की तस्वीर.[/caption] दूसरे मुकाबले में ब्लू आर्मी ने नाईट किंग्स को पराजित किया. तीसरे मुकाबले में टिचर्स एकादश ने राइजिंग वारियर्स को 9 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये टिचर्स एकादश ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 97 रन बनाये. जिसमें अमर ने 1 छक्का 6 छक्का की मदद से 18 गेंद में 45 रन तथा बचन राज ने 1 छक्का 2 चौका की मदद से 16 गेंद में 22 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग वारियर्स ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 88 ही बना सकी. इसमें सुमित बेहरा ने 2 छक्का 3 चौका की मदद से 11 गेंद में 27 रन बनाये. विजेता टीम के खिलाड़ी अमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tired-of-illness-the-old-man-committed-suicide/">आदित्यपुर

: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

चौथे मुकाबले में ब्लैक सार्क्स ने ब्लू आर्मी को हराया

चौथे मुकाबले में ब्लैक सार्क्स ने ब्लू आर्मी को 16 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये ब्लैक सार्क्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 99 रन बनाये. जिसमें अरबाब ने 2 छक्का 4 चौका की मदद से 26 गेंद में 49 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुये ब्लू आर्मी 4 विकेट खोकर 83 रन हीं बना सकी. इसमें अजय नाग ने 3 छक्का 4 चौका की मदद से 34 गेंद में 43 रन एवं खुर्शीद मंसूरी ने 1 छक्का 2 चौका की मदद से 8 गेंद में 16 रन बनाये. विजेता टीम के खिलाड़ी अरबाब को मेन औफ द मैच घोषित किया गया. इस दौरान महाप्रबंधक दीपेन लोहार, इशान सिंह कठोते, चंदन, नागेश झा, अनमोल पांडेय, फरहान आलम, जशांक बोहरा, सुचीत, सत्यम कुमार, विश्वजीत मुखर्जी, विक्की, हर्ष राय, अजय सांडिल, युधिष्ठिर महाकुड़, कुलदीप सिंह, जिगिल आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tired-of-illness-the-old-man-committed-suicide/">आदित्यपुर

: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही