Search

किरीबुरु : बीएलओ और स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया

Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के बीएलओ द्वारा विभिन्न तरह से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. इस क्रम में आज सुबह उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग के बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाल आम मतदाताओं को 13 मई को सारा काम छोड़कर संबंधित मतदान केन्द्र पर पहले जाकर मतदान करने, नेताओं के किसी भी प्रलोभन में नहीं आकर स्वतंत्र रुप से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-BLO-Abhiyan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : भ्रामक">https://lagatar.in/misleading-advertisement-case-baba-ramdev-told-the-supreme-court-we-are-ready-to-apologize-to-the-public-hearing-again-on-23rd/">भ्रामक

विज्ञापन मामला : बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, हम जनता से माफी मांगने को तैयार… 23 को फिर सुनवाई…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-BLO-Abhiyan-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दूसरी तरफ बीएलओ ने शहर के विभिन्न बस्तियों के मतदाताओं को इभीएम मशीन से कैसे वोटिंग करना है उसका डेमो कराया गया. कई अशिक्षित वोटर इभीएम मशीन पर लगा प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह पर हीं उंगली दबाकर चले जाते हैं, जबकि उसके सामने का बटन दबाना होता है. इन सारी बातों की जानकारी देकर हर हाल में मतदान करने की अपील की गई. इस अभियान में कनक मिश्रा, नेहा हेम्ब्रम, विभा मिश्रा, नीलिमा पूर्ति, गीता लागुरी, बिलायची पूर्ति आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp