Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति ने जैंतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग की

Kiriburu (Shailesh Singh) : प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति जैंतगढ़ की बैठक यात्री सेड में संपन्न हुई. बैठक समिति के सचिव व मुंडा जमादार लागुरी की अध्यक्षता में रखी गई थी. सर्वप्रथम बैठक में समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना पोद्दार की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया. उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए समिति के सचिव जमादार लागुरी ने कहा की इस क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब झारखंड सरकार इस क्षेत्र के पंचायतों को मिलाकर एक नया प्रखंड बनाए. यह सिर्फ हमारी मांग ही नहीं, बल्कि यह झारखंड के आखिरी सीमा पर बसे हम आदिवासियों व मूलवासियों का हक अधिकार है. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-three-day-summer-camp-started-at-bachpan-play-school/">बेरमो

: बचपन प्ले स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू

समिति का होगा पुनर्गठन

सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिन्दुस्तानी ने कहा कि 2013 से जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत आठ पंचायत के लोग मिलकर इस क्षेत्र में नया प्रखंड बनाने की मांग कर रहे हैं. अब तो नए प्रखंड में हाट गम्हरिया प्रखंड के कुष्मिता पंचायत तथा मझगांव प्रखंड के बलिया पोषित व असनपाठ पंचायत के लोग भी शामिल होना चाहते हैं. वैक्सीन मैन शंभु गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के समय जब ओडिशा बॉर्डर सील कर दी गई थी, तो इस क्षेत्र के लोगों का जीवन त्राहिमाम हो गया था. उस समय बहुत सारी मौतें इस क्षेत्र के पिछड़ेपन तथा सुविधा के अभाव में हुई थी. अतः इस क्षेत्र के विकास के लिए नया प्रखंड का निर्माण होना बेहद जरूरी है. अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले रविवार को इस क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत के मानकी, मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि, एवं गणमान्य व्यक्तियों को पत्राचार कर एक बैठक रखी जाएगी, जिसमें इस समिति का पुनर्गठन किया जाएगा. जिसके बाद नई कमेटी एक प्रस्ताव पारित कर आगे की लड़ाई लड़ेगी. मौके पर मानकी दीपक लागुरी, हसीन अख्तर, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रायभूमिज पूर्व मुखिया जयंती उरांव, पूर्व मुखिया अर्जुन सरदार, मुंडा विनय पांवार, भरत प्रधान, शरता प्रधान, मधुसूदन नायक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :इमरान">https://lagatar.in/workers-of-imran-khans-party-pti-reached-zaman-park-for-a-show-of-strength-fierce-commotion/">इमरान

खान की पार्टी PTI के कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन के लिये पहुंचे जमान पार्क, जमकर हुआ हंगामा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही