Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: जेनरल अस्पताल में गांधी जयंती पर कल रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल प्रबंधन द्वारा दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर अस्पताल के रक्तदान विभाग में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. सेल अस्पताल के सीएमओ डॉ एम कुमार ने लगातार न्यूज के माध्यम से अपील की है कि वह इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करें और लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचायें. उन्होंने कहा कि दान तो दान होता है चाहे किसी भी चीज का हो. अगर किसी का दान किसी की जान बचाता है, तो वह दान महान है. इसलिए तो रक्तदान को महादान कहा जाता है.जो नियमित रक्तदान करते हैं उन्हें हृदय सम्बन्धी बीमारियां कम परेशान करती हैं. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है.

रक्तदान से बच सकती हैं कई जिंदगियां

रक्तदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जैसे-जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है उसके साथ सड़क हादसों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. कई घायल होकर इलाज के लिए अस्पतालों में आ रहे हैं. गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए खून की जरूरत होती है. युद्ध में घायल हुए सैनिकों के लिए खून की जरूरत होती है. कैंसर के मरीजों को भी खून चाहिए होता है. कुछ मामलों में, प्रसव के दौरान चिकित्सा के लिए माताओं को रक्त देना आवश्यक होता है. ऐसे में आपके द्वारा किये गये रक्तदान से अनेकों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही