Search

 
 
 

किरीबुरु : रक्त सेवा सदस्य संगठन ने जरूरतमंदों को बेहतर सेवा देने के लिए की बैठक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : रक्त सेवा सदस्य संगठन के रक्त वीरों ने सामुदायिक भवन किरीबुरु में 17 जुलाई की देर रात बैठक की. बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंधिया एवं अरविन्द चौहान ने की. बैठक के दौरान ही संगठन के लोगों ने सारंडा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष कुमार पंडा को विशेष रुप से आमंत्रित कर उनका जन्मदिन मनाकर केक काटा तथा उन्हें निरंतर ऐसे ही सेवा जरूरतमंदों को करने हेतु आशीर्वाद दिया. बैठक में संगठन के लोगों ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य इस संगठन से अधिक से अधिक युवाओं व अन्य वर्ग के लोगों को जोड़कर रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को रक्तदान कर जान बचाना है. इसे भी बढ़ें : अजित">https://lagatar.in/sharad-pawar-attacked-after-meeting-ajit-faction-said-bjps-politics-is-divisive-cannot-support/">अजित

गुट से मुलाकात के बाद हमलावर हुए शरद पवार, कहा, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, समर्थन नहीं कर सकते
रक्तदान करने वाले लोगों को संगठन आगामी दिनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करेगी. संगठन अन्य शहरों के रक्तदान करने वाले संस्थाओं से भी आपसी समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रही है, ताकि किसी जरूरतमंदों को खून के लिये एक पैसा नहीं देना पडे़. बैठक में सुनील पासवान, फैज अहमद, आदित्य बिहारी, डीके विश्वाल, इंतखाब आलम, जुबेर अंसारी, धीरेन्द्र सिंह, दीपक ठाकुर, सुदाम नायक, अमर दास, विश्वजीत मुखर्जी, दुशमंत महाकुड़, संजय नायक, विक्की, हंजला आदि मौजूद थे.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही