Search

 
 
 

किरीबुरू : हल्की आंधी में उड़ा कादाजामदा स्कूल के छत पर लगा ब्लू सीट

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड के कादाजामदा पंचायत अन्तर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कादाजामदा में लगाए जा रहे ब्लू स्कोप सीट पूरे स्ट्रक्चर के साथ हल्की आंधी में हीं उड़ गए. पूरे स्ट्रक्चर के साथ सीट उड़ने से कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल गई. झामुमो के प्रखंड सचिव मनोज लागुरी ने बताया की डीएमएफटी फंड की लूट हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई है. इसी योजना के तहत विभिन्न स्कूलों की मरम्मति व अन्य कार्य किये जा रहे हैं. किसी भी स्कूल में कार्य का प्राक्कलन व अन्य जानकारी संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-april-29-power-supply-will-be-disrupted-due-to-maintenance-work-in-meghahatuburu-township/">किरीबुरू

: 29 अप्रैल को मेघाहातुबुरु टाउनशिप में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं ठेकेदार

ठेकेदार प्राक्कलन के विपरीत गुणवत्ता को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का प्रयोग कर कार्य करा रहे हैं. इसका जीता जागता प्रमाण कादाजामदा स्कूल की यह घटना है. यहां 27 अप्रैल की शाम आई हल्की आंधी में हीं ब्लू सीट पूरा स्ट्रक्चर के साथ उखड़ कर गिर गया. अच्छी बात यह रही की घटना के समय कोई बच्चे अथवा अन्य कोई यहां नहीं थे. अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. इस मामले के अलावे तमाम स्कूलों में जारी कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. क्योंकि जनता के पैसों को सीधे लूटा जा रहा है. स्कूल में लगने वाला ईंट आदि की गुणवत्ता भी काफी घटिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही