Search

 
 
 

किरीबुरु : बीएमएस के सदस्यों ने परिवारिक मिलन समारोह का किया आयोजन

 
  • श्रमिकों की समस्याओं पर की गई चर्चा
Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध मेघाहातुबुरु श्रमिक संघ द्वारा सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु प्रांगण मे परिवारीक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बीएमएस के दर्जनों पदाधिकारी अपने-अपने परिवार व बच्चों के साथ शामिल हुये. बीएमएस के पदाधिकारी अमित झा ने बताया की हम सेलकर्मी व ठेका मजदूर सेल की मेघाहातुबुरु खदान के रीढ़ हैं. हम सभी खदान के अंदर कार्यस्थल पर तथा खदान के बाहर आपस में मिलते रहते हैं. लेकिन हमारी हर सुख-दुख एवं विकट परिस्थिति में प्रतिदिन साथ देने वाले हमारे परिवार के महिला, बच्चे व अन्य सदस्य एक-दूसरे साथियों के परिवार से नहीं मिल पाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-learned-the-tricks-to-get-out-in-case-of-fire-and-save-lives/">जमशेदपुर

: कर्मियों ने आग लगने पर बाहर निकलने और लोगों की जान बचाने की सीखे गुर
आज का कार्यक्रम इसी उद्देश्य के साथ किया गया की सभी परिवार आपस में मिलकर एक-दूसरे को पहचाने एवं मानवता तथा आपसी प्रेम व भाईचारे का धर्म निभाते हुये विकट परिस्थितियों में एक-दूसरे का सहयोग करे. उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में बीएमएस के सभी साथी सेलकर्मियों व ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं व उसके समाधान हेतु चर्चा बैठक भी की. जल्द हीं प्रबंधध से मिलकर विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु आग्रह किया जायेगा. इस दौरान शिव शंकर सिंह, जगन्नाथ चातर, अमित झा, सरगेया अंगारिया, वीरेन्द्र सिंकु, संतोष पंडा, बलराम महतो, उग्रसेन पान, अप्पा राव, किशोर कुमार, संजय गिरि, सीवी प्रसाद आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही