Search

 
 
 

Kiriburu : 28 को बीएमएस मनाएगा पर्यावरण दिवस, लगाएगा पौधे

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी की पहली कार्यसमिति की बैठक पुराना बीजेपी कार्यलय, टुंगरी, चाईबासा में जिला अध्यक्ष गुलशन सुंडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक का शुभारम्भ सभी जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया. बैठक में सर्वसम्मति से पश्चिमी सिंहभूम जिला मुखिया संघ के महासचिव जगमोहन सवैंया को भारतीय मजदूर कोल्हान ठेका श्रमिक संघ का संयोजक एवं टोंटो प्रखंड के लिये अनिल कुमार दास को अध्यक्ष बनाया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-some-items-recovered-from-pond-after-6-months-of-theft-in-topchanchi/">धनबाद

: तोपचांची में चोरी के 6 माह बाद कुछ सामान तालाब से बरामद
कार्यसमिति में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ जिला के प्रत्येक इकाई में पर्यावरण दिवस मनाएगा एवं पौधरोपण करेगा. 15 सितम्बर को कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पर्यावरण विषय पर सेमिनार (विचारगोष्ठी) आयोजित करने, 17 सितम्बर को श्रम दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया. इस कार्य समिति बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मज़दूर संघ जमशेदपुर विभाग के उपप्रमुख अमित कुमार झा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रकाश दास, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष सुनील दास, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद, जिला उप मंत्री राजु केसरी, जिला सह कोषाध्यक्ष राहुल पुरती, सह मंत्री बीरेंद्र दास, जिला मंत्री धनुर्जय लागुरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही