Search

 
 
 

किरीबुरु : BOI ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशरूम की खेती का दिया प्रशिक्षण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बैंक ऑफ इंडिया ने सीएसआर योजना के तहत तथा रुरल सेल्फ इम्प्लाइमेंट ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट (आरसेटी) चाईबासा के तत्वाधान में पश्चिम सिंहभूम जिले की 35 महिलाओं को मशरुम की खेती का प्रशिक्षण दिया.  इन महिलाओं को मशरुम खेती अथवा उत्पादन का प्रशिक्षण किरीबुरु पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो ने दिया. मुखिया पार्वती किड़ो ने बताया कि यह प्रशिक्षण सात से 11 अगस्त तक चाईबासा के आरसेटी इन्स्टीट्यूट में दिया जायेगा. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलम्बी और सशक्त बनाना है. मशरुम की खेती प्रारम्भ कर महिलाएं कम पूंजी में आजीविका की ओर कदम बढ़ाकर आर्थिक उन्नति कर सकती है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी किरीबुरु और सरायकेला में महिलाओं को मशरूम की खेती समेत अन्य कार्यों के लिये प्रशिक्षण दिया गया था. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-truck-laden-with-rice-entered-the-field-uncontrollably-the-driver-narrowly-escaped/">चाकुलिया

: चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में घुसा, बाल-बाल बचा चालक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही