Search

 
 
 

Kiriburu  :  बोलानी ठेका मजदूर संघ का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

 
  • सेल ने अवैध रूप से 600 टीपीएच का क्रशर मशीन लगाया है : यादव
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की बोलानी लौह अयस्क खदान प्रबंधन के खिलाफ बोलानी ठेका मजदूर संघ का 20 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. इस संबंध में बोलानी ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलापति यादव ने लगातार न्यूज और शुभम संदेश अखबार को बताया कि मुख्य मांगों में बोलानी खदान में नियुक्ति में भेदभाव नहीं कर शत-फीसदी स्थानीय बेरोजगार युवाओं और ठेका मजदूरों को शामिल किया जाये. खदान में काम करने वाले तमाम ठेका मजदूरों को रात्रि पाली भत्ता, धूल-कण भत्ता, पूरे परिवार को चिकित्सा सुविधा, आवास अथवा आवास भत्ता आदि मांगें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mixed-effect-of-bharat-bandh-in-jamshedpur/">Jamshedpur

: जमशेदपुर में भारत बंद का मिला-जुला असर
इसके अलावे उन्होंने बोलानी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि बोलानी खदान गेट के बगल में पानपोस से जो फाइन्स मंगाकर स्टॉक किया गया है, जहां 600 टीपीएच का क्रशर मशीन लगाया गया है, वह बिना लीज के अवैध रूप से इस कार्य को संचालित किया जा रहा है. यहां से माल ढुलाई भी नहीं होने दिया जायेगा. इस मामले की जांच के लिए ओडिशा प्रशासन से मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आगे और तेज होता जायेगा, जब तक कि हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं. इस आंदोलन में अध्यक्ष कमलापति यादव के अलावे महासचिव गोरांगो मुंडा आदि लगभग 250 महिला-पुरुष शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-chief-minister-was-there-a-fight-for-a-separate-state-to-drink-contaminated-red-water-rural/">Kiriburu

: मुख्यमंत्री जी, दूषित लाल पानी पीने के लिये क्या अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी? – ग्रामीण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही